जमशेदपुर वालो को थर्ड मार्च का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। हर साल जमशेदपुर वालो को संस्थापक दिवस में कुछ नया देखने को मिलता है।
जमशेदजी नशेरवानजी टाटा की 181वीं जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में टाटा स्टील एमिरेट्स के चेयरमैन रतन टाटा और टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी मौजूद रहे। उन्होंने 2 मार्च को जुबली पार्क के बिद्युत सज़्ज़ा का उद्धघाटन किया।
इस बार संस्थापक दिवस का थीम फ्यूचर रेडी,कनेक्टेड,एजाइल,सस्टेनेबल है।
ये कॉरपोरेट ब्रांड अभियान वी आल्सो मेक टुमौरौ (WE ALSO MAKE TOMORROW) का रूप है।
विद्युत सज़्ज़ा में जहाँ एक और स्वच्छता और सस्टेनेबिलिटी की एक झलक दिख रही है वही लेज़र और फाउंटेन शो के माध्यम से जमशेदपुर पर आधारित फ़िल्म का प्रदर्शन के साथ ही ग्रीन सिटी ,क्लीन सिटी के साथ टाटा स्टील की प्रमूख विशेषताओ को दिखाया जा रहा है।
2 मार्च को विद्युत सज़्ज़ा का उद्धघाटन हुआ।


आम लोगों के लिए 3 मार्च से 5 मार्च तक शाम 6 बजे से 11 बजे तक खुला रहेगा। शहर के सभी पार्को जुबिली पार्क,भाटिया पार्क,निलडीह पार्क,सर दोराबजी पार्क में विद्युत सज़्ज़ा की गयी है। जुबली पार्क में डांसिंग औऱ म्यूजिकल फाउंटेन विशेष आकर्षण का केंद्र है।





संस्थापक दिवस के अवसर पर कुछ विशेष कार्यक्रम हुए जो इस प्रकार है।
1. टाटा- हावड़ा स्टील एक्सप्रेस ट्रैन में 3 मार्च को चलती ट्रैन में क्विज प्रतियोगिता हुई। जिसमें यात्रियों से जेएन टाटा,टाटा ग्रुप पर आधारित सवाल पूछे गये ।सही जबाब देने वालो को पुरस्कार दिया गया।
2. टाटा स्टील कैपेबिलिटी डेवलपमेंट डिवीज़न 3-5 मार्च अपना 12वी तकनीकी प्रदर्शन का आयोजन कर रहा है।एसएनटीआई,एनटीटीएफ़ के युवा प्रशिक्षु के साथ साथ टाटा स्टील और उनकी सहायक कंपनी के कर्मचारी विज्ञान और इंजीनियरिंग के सिद्धान्तों पर आधारित इनोवेटिव मॉडल का प्रदर्शन करंगे।
3. जमशेदपुर वर्क्स में संस्थापक दिवस समारोह सुबह 7 बजे मनाया गया। इस दौरान टाटा स्टील और टाटा ग्रुप को विभन्न कंपनियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया।
4. जुबली पार्क परिसर में स्थित लेजर फाउंटेन पार्क में इस बार विशेष लेजर शो और डांसिंग फाउंटेन का आयोजन होगा.इसमें जमशेदपुर पर आधारित शॉट फिल्म को लेजर शो के माध्यम से दिखाया जाएगा। यहाँ प्रवेश पहले की तरह शुल्क देकर करना होगा.
एक दिन में चार शो दिखाये जायेंगे.
पहला शो – शाम 6.30 बजे से 7 बजे तक
दूसरा शो – शाम 7:15 बजे से 7:45 बजे तक
तीसरा शो- शाम 8:00 बजे से 8:30 बजे तक
चौथा शो-8:45 बजे से 9:15 बजे तक
THANK YOU TATA FOR BUILDING ,MANAGEING AND MAINTAINING JAMSHEDPUR ?