Jubilee Park open from today after 16 Months wait.
कोरोना के कारण मार्च 2020 से बंद जुबिली पार्क आखिरकार 16 महीनों के बाद खोल दिया गया। आज सुबह 6 बजे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, टाटा स्टील के अधिकारियों और प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में पार्क को खोला गया।

आज से रोज सुबह 6 से 10 और शाम 4 से 7 बजे तक पार्क खोला जाएगा। फ़िलहाल पार्क में वाहन ले जाने की इजाजत नहीं होगी।

कोरोना के कारण पार्क मार्च 2020 से बंद था। दूसरे लहर से पहले सरकार ने पार्क खोलने की इजाज़त दी थी लेकिन टाटा स्टील प्रबंधन ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पार्क नहीं खोला था। दूसरे लहर के बाद झारखंड सरकार ने 6 जुलाई से सभी पार्कों को खोलने का आदेश दिया था। लेकिन टाटा स्टील प्रबंधन ने जुबिली पार्क के अलावा शहर के सभी पार्क खोलने का आदेश दिया था। जिसके बाद से ही विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों द्वारा पार्क खोलने को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। आखिरकार मंत्री बन्ना गुप्ता की पहल पर पार्क खोला गया।

Thank you so much sir 🙏